वैदिक भारत विकास संघ
"धर्मो रक्षति रक्षितः"
वैदिक भारत विकास संघ
"धर्मो रक्षति रक्षितः"

राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्देश

पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी
(गोलू पहलवान)
राष्ट्रीय अध्यक्ष
वैदिक भारत विकास संघ
"शिक्षा वह शस्त्र है जिससे हम भविष्य को गढ़ सकते हैं। आओ, हम सब मिलकर उज्ज्वल भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।"
गोलू पहलवान अपने समय के बहुत अच्छे पहलवान है जिन्होंने देश, विदेश में अच्छी कुश्तियां लड़ी और कई खिताब व पुरस्कार अपने नाम अर्जित किए। आज देश में धर्म-धर्म से लड़ रहा है जाति-जाति से लड़ रही हैं और कोई भी दल या पार्टी या संगठन एक दूसरे में फूट डालकर अपना वर्चस्व बनाने की कोशिश में लगा हुआ है लेकिन किसी पार्टी दल या संगठन का हमारी बिगड़ी हुई दिनचर्या खानपान शैली, स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा पद्धति पर किसी का ध्यान नहीं है। जो गाय माता हमारे देश की धरोहर है जिनका दूध पीने से कई तरह के असाध्य रोग ठीक हो जाते हैं आज गौ माता की दुर्दशा बहुत ही चिंताजनक है रोड पर आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं इसमें गाय माता की भी जान जा रही है और इंसान की भी जान जा रही है जब तक हमारी गाय माता सुरक्षित नहीं रहेंगी उनका पालन उनकी व्यवस्था ठीक नहीं होगी जब तक हमारा देश सुखी समृद्ध और निरोगी नहीं रह सकता। इन सब चीजों को देखते हुए संत जन और महापुरुषों के आशीर्वाद से वैदिक भारत विकास संघ रूपी परिवार का गठन किया गया है और इसकी अध्यक्षता पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी (गोलू पहलवान ) के हाथों में सौंप गई है। अतः वैदिक भारत विकास संघ का सभी देशवासियों से निवेदन है कि आप क्षेत्रवाद, धर्मवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर वैदिक भारत विकास संघ परिवार से जुड़े और देश में वैदिक संस्कृति का विस्तार करने में तन मन धन से सहयोग करें।
"जहाँ विद्या से विनय उत्पन्न हो, ज्ञान से विवेक जागृत हो, और संस्कार से राष्ट्र निर्माण का पथ प्रशस्त हो – वहीं होता है एक आदर्श शिक्षण संस्थान।"
राष्ट्रीय अध्यक्ष
वैदिक भारत विकास संघ, मथुरा।

Copyright All rights reserved © 2025 | Privacy policy

Developed, Designed & Powered By: Brij Bhooshan, & Rukmani & Sons Pvt. Ltd.; Supported By: Purvi Bhooshan.